श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक श्रृंखला

Updated at : 23 Nov 2015 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में हो सकती है भारत-पाक श्रृंखला

दुबई : भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला श्रीलंका में खेली जा सकती है जिसकी आधिकारिक घोषणा 27 नवंबर को होने की संभावना है. बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था वह संयुक्त अरब अमीरात में नहीं खेलेगा जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में खेलने से इन्कार कर दिया. ऐसे में दोनों देशों […]

विज्ञापन

दुबई : भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला श्रीलंका में खेली जा सकती है जिसकी आधिकारिक घोषणा 27 नवंबर को होने की संभावना है. बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया था वह संयुक्त अरब अमीरात में नहीं खेलेगा जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में खेलने से इन्कार कर दिया.

ऐसे में दोनों देशों के बीच श्रीलंका ही विकल्प बचा था जो नैसर्गिक स्थल होगा. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों के अनुसार इस श्रृंखला के लिये केवल एक महीने का समय खाली पडा है और ऐसे में शुरुआती दो टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बजाय इसमें केवल तीन वनडे और दो टी20 होने की संभावना है.

बीसीसीआई अध्यक्ष और आईसीसी के वर्तमान चेयरमैन शशांक मनोहर और पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान व सीनियर अधिकारी नजम सेठी के बीच यहां ईसीबी प्रमुख और ‘पाकिस्तान टास्क फोर्स’ के चेयरमैन जाइल्स क्लार्क की उपस्थिति में बैठक के बाद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ रही है.

सेठी और खान दोनों ने कल कहा था कि मनोहर के साथ बैठक ‘उपयोगी’ रही. उन्होंने विस्तार से नहीं बताया लेकिन इससे साफ संकेत दे दिया कि इस श्रृंखला को लेकर बना गतिरोध समाप्त हो गया है. सूत्रों ने कहा, ‘‘पीसीबी को आधिकारिक घोषणा करने से पहले नवाज शरीफ से अनुमति लेने की जरुरत है.

शहरयार खान को लाहौर जाकर प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी पडेगी. एक बार उन्हें अपने प्रधानमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद वह फिर से दुबई जाकर क्लार्क को फैसले से अवगत कराएंगे. क्लार्क संभवत: 27 नवंबर को आधिकारिक घोषणा करेंगे. ”

पता चला है कि पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से संपर्क किया है और लगता है कि वे श्रृंखला की मेजबानी के इच्छुक हैं. श्रृंखला के मैच दो स्टेडियमों खेटरामा (आर प्रेमदासा स्टेडियम) और पल्लेकल (कैंडी) में हो सकते हैं. अभी श्रीलंका में लौटता मानसून हावी है लेकिन दिसंबर के आखिरी चरण में वहां मौसम अच्छा रहने की भविष्यवाणी की गयी है.

खेटरामा में कुछ टी20 मैच होने हैं लेकिन आधिकारिक घोषणा होने के बाद एसएलसी उनका कार्यक्रम फिर से तैयार करेगा. यह पहला अवसर है जबकि 2009 के लाहौर हमले के बाद पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखलाओं का आयोजन उसके स्थल बने यूएई में टेस्ट खेलने वाले किसी देश ने खेलने से इन्कार किया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष मनोहर यूएई में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के सख्त विरोधी थे. यहां तक कि पिछले साल लोकसभा चुनावों के कारण जब आईपीएल का पहला चरण यूएई में करवाया गया था तो मनोहर ने उसकी भी आलोचना की थी. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यूएई मैच फिक्सरों का गढ़ माना जाता रहा है. यहां तक कि हाल में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गये तीसरे वनडे को लेकर भी संदेह जताया गया था.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने संशय व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किये थे लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें हटा दिया था. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने हालांकि इस घटना को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि मैच पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola