''कोटला मैच के लिये तैयार''
Updated at : 19 Nov 2015 4:10 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट का रास्ता साफ करने के बाद डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने आज कहा कि संघ तीन दिसंबर से शुरु हो रहे मैच की बेहतरीन मेजबानी के लिये तैयार है. टेस्ट मैच के आयोजन की आखिरी बाधा आज […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट का रास्ता साफ करने के बाद डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने आज कहा कि संघ तीन दिसंबर से शुरु हो रहे मैच की बेहतरीन मेजबानी के लिये तैयार है.
टेस्ट मैच के आयोजन की आखिरी बाधा आज सुबह साफ हो गई जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को मनोरंजन कर के भुगतान के संदर्भ में डीडीसीए के खिलाफ आगामी आदेश तक कोई प्रतिरोधी कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिये. सरकार ने डीडीसीए पर 24 करोड़ 45 लाख रुपये मनोरंजन कर लगाया है. डीडीसीए को दो किश्तों में एक करोड़ रुपये भुगतान के निर्देश दिये गए हैं.
चौहान ने अदालत में सुनवाई समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ हम न्यायपालिका के शुक्रगुजार है जिसने राजधानी के क्रिकेटप्रेमियों के लिये सकारात्मक कदम उठाया. अब हम अपनी सारी उर्जा मैच के बेहतरीन आयोजन पर खर्च करेंगे.” उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इस पर काम शुरु कर दिया है.
समिति की ओर से मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनकी वजह से यह हो सका.” चौहान ने कहा कि डीडीसीए अपने सारे लेन देन में पारदर्शिता बरतेगा. उन्होंने कहा ,‘‘ 2013 . 14 के लेखे बीसीसीआई को भेज दिये गए हैं जिसका आडिट बोर्ड का सीए करेगा. सब कुछ हमेशा की तरह पारदर्शी होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




