ePaper

जब मैं कमेंट्री करता हूं तो हितों का टकराव नहीं होता : गावस्कर

Updated at : 09 Nov 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
जब मैं कमेंट्री करता हूं तो हितों का टकराव नहीं होता : गावस्कर

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के नये अधिकारियों के ‘क्लीन अप’ ऑपरेशन की शुरुआत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने आज ‘हितों का टकराव’ मुद्दे को ‘मिथक’ करार दिया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपने मन की बात कही फिर वह बोर्ड की नीति के अनुरुप हो या नहीं. गावस्कर ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के नये अधिकारियों के ‘क्लीन अप’ ऑपरेशन की शुरुआत के बाद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने आज ‘हितों का टकराव’ मुद्दे को ‘मिथक’ करार दिया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपने मन की बात कही फिर वह बोर्ड की नीति के अनुरुप हो या नहीं.

गावस्कर ने कहा कि विश्लेषक की उनकी भूमिका का कभी बीसीसीआई या आईसीसी में उनके किसी पद से टकराव नहीं हुआ. गावस्कर ने ‘एनडीटीवी’ से कहा, ‘‘पारदर्शिता का हमेशा स्वागत है. बीसीसीआई अनुबंध में ऐसा कुछ नहीं था जो मुझे कुछ कहने से रोकता था.
मैंने हमेशा पूछा है कि हितों का टकराव कहां है.
मुझे लगता है कि यह मिथक है जिसे विभिन्न पक्षों ने बनाया है. जो भी कयास लगा रहा है उसे समझना होगा कि कमेंट्री बाक्स में मेरी भूमिका को लेकर हितों का कोई टकराव नहीं है.” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा वह कहा जो मुझे कहना होता था, फिर भले ही यह बीसीसीआई की नीति के अनुकूल हो या नहीं. मैंने हमेशा डंकन फ्लेचर की आलोचना की जबकि उन्हें बीसीसीआई ने नियुक्त किया था. हमारे अनुबंध में ऐसा कुछ नहीं है तो हमें कहता है कि यह कहो या यह नहीं.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola