ePaper

वार्न के वॉरियर्स की जीत, छह विकेट से हारे सचिन के ब्‍लास्‍टर्स

Updated at : 09 Nov 2015 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
वार्न के वॉरियर्स की जीत, छह विकेट से हारे सचिन के ब्‍लास्‍टर्स

न्‍यूयार्क : अमेरिका में चल रहे पहले ऑल स्‍टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में टीम ब्‍लास्‍टर्स की शेन वॉर्न के वॉरियर्स के हाथों करारी हार हुई. पहले खेलने उतरी सचिन की टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाये. इस स्‍कोर में वीरेंद्र सहवाग का शानदार अर्धशतकिय पारी शामिल […]

विज्ञापन

न्‍यूयार्क : अमेरिका में चल रहे पहले ऑल स्‍टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में टीम ब्‍लास्‍टर्स की शेन वॉर्न के वॉरियर्स के हाथों करारी हार हुई. पहले खेलने उतरी सचिन की टीम ने 20 ओवर में 141 रन बनाये. इस स्‍कोर में वीरेंद्र सहवाग का शानदार अर्धशतकिय पारी शामिल है.

सहवाग ने इस टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक जमाया. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने महज चार विकेट में ही 141 रन के आंकडे को छू लिया और मैच अपने नाम कर लिया.

* मैच में क्‍या हुआ

1. सचिन-सचिन के नाम से गूंजा पूरा स्‍टेडियम – सचिन और वार्न के बीच खेले जा रहे ऑल स्‍टारर्स मैच में भले ही पूर्व क्रिकेटरों का जमावड़ा था लेकिन पूरे स्‍टेडियम में सचिन-सचिन के नारे लगे. बेसबॉल स्‍टेडियम में खेले गये पहले मैच में पूरा स्‍टेडियम एशियाई दर्शकों से भरा हुआ था. सचिन जब मैदान पर आये तो पूरा मैदान सचिन-सचिन के नारों से गूंज उठा.

2. पोंटिंग-संगकारा का जलवा – मैच में वार्न के वॉरियर्स का जलवा रहा. 141 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वार्न की टीम ने रिकी पों‍टिंग के नाबाद 48 रन और श्रीलंका के दिग्‍गज क्रिकेटर कुमार संगकारा के 41 रन के दम पर 16 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.

3. वॉर्न ने सचिन,लक्ष्‍मण और लारा को आउट किया – ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने सचिन तेंदुलकर,वीवी एस लक्ष्‍मण और ब्रायन लारा का विकेट लिया. वॉर्न ने 20 रन देकर तीन विकेट लिये.

4. सहवाग ने जड़ा सीरीज का पहला अर्धशतक – वीरेंद्र सहवाग ने सीरीज का पहला अर्धशतक जमाया. सहवाग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्‍लेबाजी की. उन्‍होंने मात्र 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. अपने 55 रनों की पारी में सहवाग ने तीन चौके और छह छक्‍के जमाये.

5. सचिन-सहवाग ने दी अच्‍छी और तेज शुरुआत – टॉस हार कर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ब्‍लास्‍टर्स की टीम में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने पारी की शरुआत की. दोनों ने अपने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी. दोनों छोरों से रनों की बौछार कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola