सचिन तेंदुलकर की टीम में शामिल हुए शोएब अख्तर

न्यूयार्क : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अमेरिका में तीन मैचों की पहली क्रिकेट श्रृंखला में सचिन तेंदुलकर की टीम का हिस्सा होने से राहत महसूस कर रहे हैं और उनका मानना है कि अब वह इस चैंपियन बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करना चाहते जो क्रिकेट के इतिहास का महानतम खिलाड़ी है. […]
न्यूयार्क : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अमेरिका में तीन मैचों की पहली क्रिकेट श्रृंखला में सचिन तेंदुलकर की टीम का हिस्सा होने से राहत महसूस कर रहे हैं और उनका मानना है कि अब वह इस चैंपियन बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करना चाहते जो क्रिकेट के इतिहास का महानतम खिलाड़ी है.
तेंदुलकर और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न दुनिया के महानतम 28 पूर्व खिलाडियों को लेकर पहली क्रिकेट आल स्टार्स सीरिज खेल रहे हैं. सचिन्स ब्लास्टर्स और वार्न्स वारियर्स टीमें टी20 प्रारुप में खेलेंगी. दोनों टीमों के खिलाडियों का चयन ड्रा के आधार पर हुआ लेकिन शोएब का चयन सिक्के की उछाल पर हुआ. तेंदुलकर ने टास जीता और शोएब को गले लगाया जिससे पता चला कि वह उनकी टीम में है.
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जानता हूं कि लोग मुझे सचिन के खिलाफ गेंदबाजी करते देखना चाहते हैं लेकिन मैं थक चुका हूं, मैं नहीं कर सकता.” तेंदुलकर की टीम में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, मोईन खान, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




