टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने महिला से की अभद्रता!

बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को आज बेंगलुरु पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया. पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यहां होटल के कमरे में महिला के कथित शारीरिक उत्पीड़न और अपशब्द कहने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने यहां कहा, ‘‘हमने नोटिस […]
बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को आज बेंगलुरु पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया. पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यहां होटल के कमरे में महिला के कथित शारीरिक उत्पीड़न और अपशब्द कहने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संदीप पाटिल ने यहां कहा, ‘‘हमने नोटिस भेजकर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा को पिछले महीने शहर में कथित तौर पर महिला के साथ शारीरिक उत्पीड़न और अपशब्द कहने के मामले में तलब किया है.’ उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पाटिल ने बताया कि मिश्रा को एक हफ्ते के भीतर पेश होने को कहा गया है और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मिश्रा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
महिला ने पिछले महीने अशोक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जब वह मिश्रा से उनके होटल के कमरे में मिलने गई तो क्रिकेटर ने उनके साथ मारपीट और अपशब्द कहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




