ePaper

ठाकुर ने भारत-पाक श्रृंखला की संभावना को खारिज किया, शिवसेना को लताड़ा

Updated at : 19 Oct 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुर ने भारत-पाक श्रृंखला की संभावना को खारिज किया, शिवसेना को लताड़ा

नयी दिल्ली : बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के जल्द शुरु होने की संभावना को आज लगभग खारिज कर दिया लेकिन साथ ही उन्होंने मुंबई में बोर्ड मुख्यालय के अंदर शिव सेना के विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा भी की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान दोनों बोर्डों के बीच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के जल्द शुरु होने की संभावना को आज लगभग खारिज कर दिया लेकिन साथ ही उन्होंने मुंबई में बोर्ड मुख्यालय के अंदर शिव सेना के विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा भी की.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान दोनों बोर्डों के बीच सहमति पत्र के आधार पर दिसंबर में भारत-पाक श्रृंखला की संभावना की चर्चा के लिए भारत में हैं. लेकिन ठाकुर ने कहा कि सबसे पहले बातचीत के लिए हालात में सुधार होना चाहिए और इसके बाद ही द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना है.
ठाकुर ने यहां चयन समिति की बैठक के इतर कहा, ‘‘सबसे पहले तो मैं इस हमले की निंदा करता हूं. आप बीसीसीआई परिसर में नहीं घुस सकते और लोगों को बाध्य नहीं कर सकते कि वे पीसीबी अध्यक्ष के साथ बात नहीं करें. मुझे लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सक्षम हैं कि वह पीसीबी अध्यक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा करें लेकिन अंतिम फैसला हमेशा केंद्र सरकार से बातचीत के बाद किया जाएगा.” उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में आप विरोध कर सकते हैं लेकिन सड़कों पर नहीं. अपनी आवाज उठाइए लेकिन आप किसी के घर, कार्यालय, मुख्यालय में नहीं घुस सकते, मुझे लगता है कि यह उचित नहीं है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola