डि कॉक ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की, बनाया रिकार्ड

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे श्रृंखला में रिकॉर्डों की बरसात हो रही है. राजकोट वनडे में 23 साल के एक खिलाड़ी ने न केवल शतक बनाया बल्कि इस शतक के साथ ही उसने सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी कर ली. यहां बात दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डि कॉक की हो […]
नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे श्रृंखला में रिकॉर्डों की बरसात हो रही है. राजकोट वनडे में 23 साल के एक खिलाड़ी ने न केवल शतक बनाया बल्कि इस शतक के साथ ही उसने सचिन तेंदुलकर की बराबरी भी कर ली. यहां बात दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डि कॉक की हो रही है.
जिसने राजकोट वनडे में शानदार शतक जमाया. डि कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही उसने कई रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया. डि कॉक ने भारत के खिलाफ खेलते हुए सात पारियों में चार शतक जमाया. जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया था. सचिन तेंदुलकर ने केन्या के खिलाफ खेलते हुए सात पारियों में चार शतक जमाया था. इस तरह से डि कॉक ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




