सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच

कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीन पार्क में 11 अक्टूबर को होने पहले एक दिवसीय क्र्रिकेट मैच के लिये पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये है. कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक करंगे जबकि समापन और पुरस्कार वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे. शहर के पुलिस अधिकारियों […]
कानपुर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीन पार्क में 11 अक्टूबर को होने पहले एक दिवसीय क्र्रिकेट मैच के लिये पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये है. कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक करंगे जबकि समापन और पुरस्कार वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे.
शहर के पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिंता है जिसके लिये व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे है. कानपुर के जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मैच की सुरक्षा के लिये दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई गयी है. इसके अलावा 12 कंपनी पैरामिलिटरी फोर्स तैनात होगी जिसमें सीआईएसएफ की टुकडिया भी शामिल होंगी. इसके अलावा स्टेडियम के अंदर और बाहर करीब 3000 पुलिस कर्मी लगाये गये है. मैदान में भीड़ के दौरान दर्शको में सादेवेश में महिला और पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे ताकि वह भीड़ में मौजूद उपवद्रियों पर नजर रख सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




