सुरक्षा कारणों से ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश दौरा स्थगित
Updated at : 01 Oct 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण बांग्लादेश का क्रिकेट दौरा स्थगित कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने आज कहा कि दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी. ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को बांग्लादेश […]
विज्ञापन
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण बांग्लादेश का क्रिकेट दौरा स्थगित कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने आज कहा कि दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी. ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलना था.
सदरलैंड ने कहा ,‘‘ सुरक्षा को लेकर आशंकायें गंभीर है और सिर्फ पश्चिमी देशों के खिलाफ नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है.’ आस्ट्रेलियाई टीम को पिछले सोमवार को रवाना होना था लेकिन उसकी रवानगी टाल दी गई. खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट खेलने अपनी अपनी प्रांतीय टीमों के पास लौट गए हैं. सदरलैंड ने कहा कि वह श्रृंखला की भावी तारीखों को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




