ePaper

महेंद्र सिंह धौनी ने पत्नी के नाम खरीदी प्रापर्टी

Updated at : 30 Sep 2015 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी ने पत्नी के नाम खरीदी प्रापर्टी

रांची: भारतीय वन डे व टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मंगलवार को पत्नी साक्षी सिंह धौनी के नाम से 27 कट्ठा जमीन खरीदी है़ . यह जमीन नामकुम प्रखंड के खिजरी अंचल के खिजरी माैजा में है़. जमीन खिजरी मौजा में दो जगहों पर 11 व 16 कट्ठा में है़ उक्त […]

विज्ञापन
रांची: भारतीय वन डे व टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मंगलवार को पत्नी साक्षी सिंह धौनी के नाम से 27 कट्ठा जमीन खरीदी है़ .

यह जमीन नामकुम प्रखंड के खिजरी अंचल के खिजरी माैजा में है़. जमीन खिजरी मौजा में दो जगहों पर 11 व 16 कट्ठा में है़ उक्त जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ नाै लाख 67 हजार रुपये है़ .

इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी, निबंधन व कमीशन शुल्क के रूप में देना पड़ा़ उक्त जमीन अमरेंद्र सिंह व आरती कुमारी ने धाैनी को बेची है़ जमीन की रजिस्ट्री के लिए मंगलवार को सब रजिस्ट्रार राहुल कुमार चाैबे अन्य कर्मचारियों के साथ हरमू कॉलोनी स्थित धौनी के घर पर गये. जमीन की रजिस्ट्री कमीशन के आधार पर की गयी. घर पर सारी आैपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिकारी वापस कार्यालय लाैट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola