सचिन तेंदुलकर ने दी स्वच्छ भारत गीत में अपनी आवाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2015 5:04 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत ‘ अभियान के तहत स्वच्छ भारत गीत को अपनी आवाज से नवाजा है. शंकर एहसान लॉय की तिकडी द्वारा तैयार किये गए इस गीत को शंकर महादेवन और अन्य ने गाया है. इसे महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जारी किया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत ‘ अभियान के तहत स्वच्छ भारत गीत को अपनी आवाज से नवाजा है. शंकर एहसान लॉय की तिकडी द्वारा तैयार किये गए इस गीत को शंकर महादेवन और अन्य ने गाया है.
इसे महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जारी किया जायेगा जो स्वच्छ भारत अभियान की पहली वर्षगांठ भी है. गीत के बोल मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं. इस पर एक वीडियो भी बनाया गया है जिसका निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है. तेंदुलकर ने गीत की कुछ पंक्तियां गायी हैं और रिकार्डिंग के लिये कई सुझाव भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










