जग्गू सरीखे प्रशासक बिरले ही होते हैं : चैपल

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जगमोहन डालमिया के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए बीसीसीआई के दिवंगत अध्यक्ष को श्रद्वांजलि अर्पित की और कहा कि उन जैसे प्रशासक बिरले ही होते हैं और उनके काम को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए. डालमिया का कोलकाता में दिल […]
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जगमोहन डालमिया के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए बीसीसीआई के दिवंगत अध्यक्ष को श्रद्वांजलि अर्पित की और कहा कि उन जैसे प्रशासक बिरले ही होते हैं और उनके काम को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए.
डालमिया का कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस 75 वर्षीय खेल प्रशासक का कल अंतिम संस्कार किया गया. चैपल ने इस दूरदृष्टा प्रशासक के साथ बिताये दिनों को याद किया. चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ से कहा, ‘‘जग्गू जैसे प्रशासक बिरले ही होते हैं क्योंकि वह वास्तव में पूर्व खिलाडियों की बातों को सुनना चाहते थे. वह यह भी चाहते थे कि पूर्व खिलाडी प्रशासन की निर्णय प्रक्रिया में शामिल हों. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




