.....और अफरीदी के सामने रो पड़े सलमान बट

कराची : पाकिस्तान के दागी क्रिकेटर सलमान बट ने तब अपने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से निजी तौर पर माफी मांगी जब ये दोनों लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक दूसरे से मिले. चश्मदीद गवाह के अनुसार स्पाट फिक्सिंग का मामला सामने आने के समय पाकिस्तान के कप्तान रहे बट कल शाम एनसीए में […]
कराची : पाकिस्तान के दागी क्रिकेटर सलमान बट ने तब अपने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से निजी तौर पर माफी मांगी जब ये दोनों लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक दूसरे से मिले.
चश्मदीद गवाह के अनुसार स्पाट फिक्सिंग का मामला सामने आने के समय पाकिस्तान के कप्तान रहे बट कल शाम एनसीए में अफरीदी से मिले जहां पाकिस्तानी टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिये अभ्यास कर रही है. उन्होंने बताया कि, ‘‘एनसीए में अभ्यास करने के लिये आये बट कुछ अन्य खिलाडियों की उपस्थिति में अफरीदी के पास गया और उसने उनसे माफी मांगी. तब उसकी आंखों में आंसू थे. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




