''भारत-पाक क्रिकेट बहाल करने का सही समय''

हैदराबाद : आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने का यह सही समय है क्योंकि पूरी दुनिया इन दोनों देशों को आपस में खेलते हुए देखना चाहती है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अब्बास ने यहां संवाददाताओं से कहा, इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है. […]
हैदराबाद : आईसीसी अध्यक्ष जहीर अब्बास ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करने का यह सही समय है क्योंकि पूरी दुनिया इन दोनों देशों को आपस में खेलते हुए देखना चाहती है.
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अब्बास ने यहां संवाददाताओं से कहा, इस सवाल का जवाब देना मुश्किल है. मेरे कहने का मतलब है कि पूरा विश्व पाकिस्तान और भारत को खेलते हुए देखना चाहता है. मुझे उम्मीद है कि ऐसा समय आएगा जबकि हम खेलना शुरु करेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं कि पूरा विश्व भारत-पाक श्रृंखला का इंतजार कर रहा है. उम्मीद है जल्द ही ऐसा होगा क्योंकि इसके बाद विश्व कप होना है.
मोइनुद्दौला टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के आमंत्रण पर यहां आये आईसीसी अध्यक्ष कहा, पाकिस्तान यदि भारत के खिलाफ खेलना चाहता है तो भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहता है. यदि वे खेलते हैं तो यह शुरुआत का सही समय है. जैसी सीईओ (डेव रिचर्डसन) ने कहा कि प्रत्येक की निगाह भारत पाक मैचों पर है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब्बास को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला बहाल करने के लिये अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहा है.
अब्बास को उम्मीद है कि बीसीसीआई बहु प्रतीक्षित श्रृंखला के आयोजन के लिये पाकिस्तान से बात करेगा. इन दोनों देशों के बीच यूएई में श्रृंखला प्रस्तावित है. उन्होंने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी आक्रामक शैली से अच्छा काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




