ePaper

पाक टी20 लीग में दिखेगा गेल की तूफानी पारी

Updated at : 15 Sep 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
पाक टी20 लीग में दिखेगा गेल की तूफानी पारी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अगले साल चार से 24 फरवरी तक दोहा में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में भागीदारी पर मंजूरी दे दी है. बोर्ड में पीएसएल सचिवालय के प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि वे गेल से […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने कहा है कि वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अगले साल चार से 24 फरवरी तक दोहा में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में भागीदारी पर मंजूरी दे दी है.

बोर्ड में पीएसएल सचिवालय के प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि वे गेल से संपर्क में हैं. उन्होंने कहा , पहले उन्हें तलाशने में समय लगा लेकिन अब हम उनसे सीधे संपर्क में हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने पीएसएल का हिस्सा बनने पर मंजूरी दे दी है. बोर्ड की कार्यकारी समिति के प्रमुख और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सेठी ने पिछले सप्ताह पाकिस्तानी दिग्गजों वसीम अकरम और रमीज राजा को लीग का ब्रांड दूत बनाया था.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी विदेशी टी20 लीगों में खेलने वाले गेल दर्शकों के चहेते हैं. सेठी के मुताबिक करीब 80 विदेशी खिलाडियों ने पीएसएल में भागीदारी की सहमति दे दी है.गेल के अलावा पीसीबी की नजरें कीरोन पोलार्ड, सुनील नारायण, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, सैमुअल बद्री, केविन पीटरसन और ब्रेंडन मैकुलम पर भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola