....तो आज क्रिकेटर नहीं हॉकी खिलाड़ी होते राहुल द्रविड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2015 9:35 PM
बेंगलुरु : क्रिकेट को अपने जीवन का हिस्सा बनाने से पहले राहुल द्रविड हॉकी के दीवाने थे लेकिन पूर्व क्रिकेट कप्तान को जल्द ही यह महसूस हो गया कि वह हॉकी के लिये फिट नहीं हैं क्योंकि स्कूल कोच ने उन्हे सेंटर हाफ से हटा कर राइट हाफ स्थान पर कर दिया था. कनार्टक हॉकी […]
बेंगलुरु : क्रिकेट को अपने जीवन का हिस्सा बनाने से पहले राहुल द्रविड हॉकी के दीवाने थे लेकिन पूर्व क्रिकेट कप्तान को जल्द ही यह महसूस हो गया कि वह हॉकी के लिये फिट नहीं हैं क्योंकि स्कूल कोच ने उन्हे सेंटर हाफ से हटा कर राइट हाफ स्थान पर कर दिया था.
कनार्टक हॉकी संघ द्वारा आयोजित बेंगलूरु कप 2015 की घोषणा के समय द्रविड ने बताया, स्कूल के दिन मैं भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप सोमेश के साथ हॉकी खेलता था. हमारे कोच शिव प्रकाश ने मुझ पर बहुत विशवास करते हुए सेंटर हाफ पर उतारा लेकिन बाद में मुझे राइट हाफ पर कर दिया गया और तभी मैं समझ गया हॉकी मेरे लिये नहीं है. मै भाग्यशाली था कि मेरे पास क्रिकेट विकल्प था. इस तरह की हॉकी प्रतियोगिताओं के बारे में द्रविड ने कहा कि इससे युवा खिलाडियों को आगे आने का मौका मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










