द्रविड ने की सानिया,पेस की प्रशंसा, उदीयमान खिलाडियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2015 5:04 PM
बेंगलूरु : सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस को बधाई देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड ने आज कहा कि दोनों देश के उदीयमान खिलाडियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं. द्रविड ने हाकी कर्नाटक द्वारा आयोजित दूसरे बेंगलूरु कप के ऐलान के मौके पर पत्रकारों से कहा , सानिया और लिएंडर सिर्फ टेनिस […]
बेंगलूरु : सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस को बधाई देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड ने आज कहा कि दोनों देश के उदीयमान खिलाडियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं. द्रविड ने हाकी कर्नाटक द्वारा आयोजित दूसरे बेंगलूरु कप के ऐलान के मौके पर पत्रकारों से कहा , सानिया और लिएंडर सिर्फ टेनिस खिलाडियों ही नहीं बल्कि देश के सभी खिलाडियों के लिये बड़े प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा , सानिया और लिएंडर की यह बड़ी सफलता है कि वे अमेरिकी ओपन महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब जीतने में कामयाब रहे.
सानिया ने स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ महिला युगल खिताब जीता जबकि पेस ने हिंगिस के साथ ही मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया. द्रविड ने कहा कि यह अद्भुत है कि 42 बरस की उम्र में पेस एक कैलेंडर वर्ष में तीन मेजर टूर्नामेंट जीत रहे हैं. उन्होंने कहा , यह अद्भुत है कि लिएंडर इस उम्र में इतनी उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें देखना अद्भुत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










