जम्मू कश्मीर :क्रिकेट घोटाले की जांच करेगा सीबीआई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2015 5:07 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज राज्य क्रिकेट संघ के करोड़ों रुपये के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिये. मुख्य न्यायाधीश एन पाल वसंतकुमार और न्यायमूर्ति बंसी लाल भट की खंडपीठ ने दो क्रिकेटरों मजीद याकूब दर और निसार अहमद खान द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश दिया. अदालत ने 25 […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज राज्य क्रिकेट संघ के करोड़ों रुपये के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश दिये. मुख्य न्यायाधीश एन पाल वसंतकुमार और न्यायमूर्ति बंसी लाल भट की खंडपीठ ने दो क्रिकेटरों मजीद याकूब दर और निसार अहमद खान द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश दिया.

अदालत ने 25 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था कि 113 करोड के कोषों के क्रिकेट संघ द्वारा कथित दुरुपयोग की जांच अपराध शाखा या किसी अन्य एजेंसी को सौंपनी है या नहीं. कथित घोटाले की जांच पुलिस के विशेष जांच दल ने की जो तीन साल में भी जांच पूरी नहीं कर सका. पीठ ने कहा , हमें सिर्फ यही संदेह था कि क्या अपराध शाखा बीसीसीआई तक जाकर जांच कर सकती है चूंकि पैसा बीसीसीआई ने दिया है या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola