मैदान पर भिड़नेवाले श्रीलंकाई खिलाड़ी और ईशांत शर्मा पर लग सकता है बैन!

Updated at : 01 Sep 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
मैदान पर भिड़नेवाले श्रीलंकाई खिलाड़ी और ईशांत शर्मा पर लग सकता है बैन!

कोलंबो : तीसरे टेस्ट के चौथे दिन कल तीखी बहस करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और श्रीलंका के धम्मिका प्रसाद, दिनेश चांदीमल और लाहिरु थिरिमाने को आईसीसी ने आरोपित किया है. आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ ईशांत शर्मा, दिनेश चांदीमल, लाहिरु थिरिमाने और धम्मिका प्रसाद को आईसीसी ने आरोपित किया है. इसका […]

विज्ञापन

कोलंबो : तीसरे टेस्ट के चौथे दिन कल तीखी बहस करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और श्रीलंका के धम्मिका प्रसाद, दिनेश चांदीमल और लाहिरु थिरिमाने को आईसीसी ने आरोपित किया है. आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा ,‘‘ ईशांत शर्मा, दिनेश चांदीमल, लाहिरु थिरिमाने और धम्मिका प्रसाद को आईसीसी ने आरोपित किया है. इसका ब्यौरा टेस्ट खत्म होने के बाद दिया जायेगा.’

ईशांत और प्रसाद कल भारत की दूसरी पारी के आखिरी ओवर में भिड़ गये थे. प्रसाद ने इशांत की ओर कुछ बाउंसर फेंके जिसे उन्होंने छोड़ दिया जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के गेंदबाज को देखकर हंसा. इससे प्रसाद गुस्से में आ गये और उन्होंने ओवर का तीसरा बाउंसर फेंका जो नियमों के अनुसार स्वीकार्य नहीं था और अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया.

अपने ओवर के दो बाउंसर पहले ही फेंक चुके प्रसाद ने इसके बाद बल्लेबाज के करीब गेंद फेंकी जिसे इशांत ने प्वाइंट में खेलकर एक रन लिया. इशांत हालांकि जब रन लेते हुए प्रसाद के करीब से गुजरे तो इस गेंदबाज ने उन्हें कुछ कहा. इशांत इसके बाद दोबारा गेंदबाज के पास पहुंचे. प्रसाद और इशांत इसके बाद जब एक दूसरे को कुछ कह रहे थे तो विकेटकीपर दिनेश चांदीमल वहां से गुजरते हुए भारतीय बल्लेबाज से टकराते हुए निकले और कुछ बोले भी जिससे भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन भी नाराज हो गये.

अश्विन ने अंपायरों रोड टकर और नाइजेल लांग का ध्यान इस ओर दिलाया जिन्होंने इसके बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज से कहा कि वह अपने खिलाड़ियों को शांत करायें.जो हुआ उससे नाराज प्रसाद ने इसके बाद जानबूझकर इशांत को चौथा बाउंसर फेंका जिस पर उन्होंने एक रन लिया. ओवर की अंतिम गेंद पर प्रसाद ने अश्विन को आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद जब इशांत पवेलियन की ओर जा रहे थे तो प्रसाद उनकी और दौड़े और कुछ कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola