ईशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी, 35 रन देकर पांच विकेट झटके

Updated at : 07 Aug 2015 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
ईशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी, 35 रन देकर पांच विकेट झटके

कोलंबो : ईशांत शर्मा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन आज लंच तक मेजबान के पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर उखाड़ दिये. भारत के पहली पारी के 351 रन के जवाब में श्रीलंका अध्यक्ष एकादश का शीर्षक्रम ईशांत के […]

विज्ञापन

कोलंबो : ईशांत शर्मा के पांच विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन आज लंच तक मेजबान के पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर उखाड़ दिये. भारत के पहली पारी के 351 रन के जवाब में श्रीलंका अध्यक्ष एकादश का शीर्षक्रम ईशांत के सामने टिक नहीं सका. ईशांत ने पांच रन देकर पांच विकेट लिये. उसने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों धनंजय डिसिल्वा और कौशल सिल्वा को आउट किया. दोनों खाता भी नहीं खोल सके थे.

अगले ओवर में उसने उपुल थरंगा ( 0 ) को पवेलियन भेजा. इसके बाद लाहिरु तिरिमन्ने ( 5 ) और कुशल परेरा को चौथे ओवर में लगातार दो गेंद पर आउट किया. शेहन जयसूर्या ने हालांकि उसे हैट्रिक पूरी नहीं करने दी. लंच के समय जयसूर्या सात और मिलिंदा सिरिवर्धने 23 रन बनाकर खेल रहे थे.

इससे पहले अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 314 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम 351 रन पर आउट हुई. अजिंक्य रहाणे 109 रन बनाकर रिटायर हुए. श्रीलंकाई टीम के लिए मध्यम तेज गेंदबाज कासुन रजीता ने 68 रन देकर पांच विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola