भारत के साथ क्रिकेट रिश्ते बहाल करने के पक्ष में हैं अजहर अली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक के बाद अब पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अजहर अली ने भी भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते बहाल करने की इच्छा जतायी. गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने अभी पाकिस्तान के साथ किसी तरह की द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना से […]
विज्ञापन
कराची : टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक के बाद अब पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अजहर अली ने भी भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्ते बहाल करने की इच्छा जतायी.
गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने अभी पाकिस्तान के साथ किसी तरह की द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना से साफ इन्कार कर दिया था लेकिन अजहर ने कहा कि प्रत्येक खिलाडी का सपना भारत के खिलाफ खेलना होता है.
उन्होंने कहा, ‘‘यदि भारत और पाकिस्तान खेलते हैं तो यह क्रिकेट के लिये अच्छा होगा. हम खेलना चाहते हैं क्योंकि भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन हमेशा खास होता है. ’’ अजहर ने कहा, ‘‘लेकिन इसका फैसला करना क्रिकेट बोडरें और सरकारों के हाथ में है. यदि हमारी भारत के साथ श्रृंखला हो सकती है तो यह बहुत अच्छा होगा. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










