ओझा ने शीर्ष क्रम झकझोरा, ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

चेन्नई : श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने आज यहां तीन विकेट लेकर अनधिकृत टेस्ट क्रिकेट मैच में एक समय भारत ‘ए’ का पलडा भारी कर दिया था लेकिन पीटर हैंडस्काम्ब के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया आखिर में शानदार वापसी […]
चेन्नई : श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने आज यहां तीन विकेट लेकर अनधिकृत टेस्ट क्रिकेट मैच में एक समय भारत ‘ए’ का पलडा भारी कर दिया था लेकिन पीटर हैंडस्काम्ब के नाबाद अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया आखिर में शानदार वापसी करने में सफल रहा.
ऑस्ट्रेलिया ने इस चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 185 रन बनाये हैं और वह भारतीय टीम से अब 116 रन पीछे है. भारत ‘ए’ ने सुबह छह विकेट पर 221 रन से अपनी पारी आगे बढायी और विजय शंकर (51) के अर्धशतक की मदद से 301 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के लिये बायें हाथ के स्पिनर स्टीव ओकेफी ने 82 रन देकर छह विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




