पिता बनें भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी
Updated at : 18 Jul 2015 3:06 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : चोट से उबर रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए ईद का जश्न दोगुना हो गया जब वह बेटी के जन्म के साथ पहली बार पिता बने. शमी ने इस मौके पर कहा बच्ची ठीक और स्वस्थ है. दोनों स्वस्थ हैं.’ शमी के जीवन में यह बडा लम्हा कल दोपहर आया […]
विज्ञापन
कोलकाता : चोट से उबर रहे भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए ईद का जश्न दोगुना हो गया जब वह बेटी के जन्म के साथ पहली बार पिता बने. शमी ने इस मौके पर कहा बच्ची ठीक और स्वस्थ है. दोनों स्वस्थ हैं.’
शमी के जीवन में यह बडा लम्हा कल दोपहर आया जब उनकी पत्नी हसीन जहान ने निजी अस्पताल में दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर बेटी को जन्म दिया. लगभग तीन महीने से क्रिकेट से दूर शमी के बायें घुटने की सर्जरी हुई है और वह बेंगलूर स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘रिकवरी काफी अच्छी हो रही है और मैं एक बार फिर कुछ दिन के लिए रिहैबिलिटेशन में हिस्सा लूंगा.’ माना जा रहा है कि शमी अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे और सितंबर-अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के साथ वापसी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




