क्रिकेट के मैदान पर चोट लगने से एक और युवा क्रिकेटर की मौत

लंदन : सरे में स्थानीय क्रिकेट लीग मैच में बल्लेबाजी करते हुए सीने में गेंद लगने से 24 साल के बावलन पथ्मनाथन की मौत हो गई. बावलन को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया लेकिन चोटों के कारण रविवार को उनकी मौत हो गए. वह ब्रिटिश तमिल लीग में मनिपेय पारिस स्पोर्ट्स क्लब […]
लंदन : सरे में स्थानीय क्रिकेट लीग मैच में बल्लेबाजी करते हुए सीने में गेंद लगने से 24 साल के बावलन पथ्मनाथन की मौत हो गई. बावलन को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया लेकिन चोटों के कारण रविवार को उनकी मौत हो गए. वह ब्रिटिश तमिल लीग में मनिपेय पारिस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से लांग डिटन रिक्रिएशन ग्राउंड में खेल रहे थे.
नवंबर में सिडनी में घरेलू मैच के दौरान गर्दन के बीच गेंद लगने से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे बावलन के टीम के साथी ने कहा कि गेंद लगने के बाद वह शुरुआत में ठीक लग रहा था लेकिन बाद में मैदान पर बेहोश हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




