ePaper

भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार सोनी को

Updated at : 07 Jul 2015 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार सोनी को

कोलंबो : सोनी ने भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने वाली टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से 32 लाख 50 हजार डालर में खरीदे हैं. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार सोनी की बोली टेन स्पोर्ट्स की बोली से 14 लाख डालर अधिक थी. एसएलसी टेन स्पोर्ट्स की 18 लाख 50 हजार […]

विज्ञापन

कोलंबो : सोनी ने भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने वाली टेस्ट श्रृंखला के प्रसारण अधिकार श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से 32 लाख 50 हजार डालर में खरीदे हैं. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार सोनी की बोली टेन स्पोर्ट्स की बोली से 14 लाख डालर अधिक थी.

एसएलसी टेन स्पोर्ट्स की 18 लाख 50 हजार डालर की शुरुआती बोली से निराश था और इसलिए उसने विभिन्न कंपनियों से बोली लगाने के लिये कहा था. श्रीलंका क्रिकेट का टेन स्पोर्ट्स के साथ सात साल का करार है लेकिन इस दौरे का अलग से करार किया गया क्योंकि भविष्य के दौरा कार्यक्रम में इसे घरेलू श्रृंखला के रुप में नहीं दिखाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola