टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया

मीरपुर : अपना पहला मैच खेल रहे एडी लेई और एरोन फैंगिसो की स्पिन जोड़ी की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां मेजबान बांग्लादेश को 31 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. लेग स्पिनर लेई ने अपनी फ्लाइट […]
मीरपुर : अपना पहला मैच खेल रहे एडी लेई और एरोन फैंगिसो की स्पिन जोड़ी की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां मेजबान बांग्लादेश को 31 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया.
लेग स्पिनर लेई ने अपनी फ्लाइट और गुगली का अच्छा नमूना पेश किया और 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि बायें हाथ के स्पिनर फैंगिसो ने 30 रन के एवज में तीन विकेट हासिल किये. तेज गेंदबाज काइल एबट (20 रन देकर तीन विकेट) ने निचले क्रम पर कहर बरपाकर इन दोनों का अच्छा साथ दिया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 169 रन के अपने स्कोर का अच्छी तरह से बचाव करके बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 138 रन पर ढेर कर दिया. सौम्या सरकार (37) के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने नहीं टिक पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










