चार साल के बाद वनडे टीम में हरभजन सिंह की वापसी

नयी दिल्ली : हरभजन सिंह के लिये पिछले दो महीने काफी उत्साहजनक रहे. पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और अब यह सीनियर ऑफ स्पिनर वनडे टीम में भी चुना गया है जिसकी चुनौती के लिये वह पूरी तरह तैयार हैं. हरभजन को आज जिंबाब्वे दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम में चुना गया. […]
नयी दिल्ली : हरभजन सिंह के लिये पिछले दो महीने काफी उत्साहजनक रहे. पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और अब यह सीनियर ऑफ स्पिनर वनडे टीम में भी चुना गया है जिसकी चुनौती के लिये वह पूरी तरह तैयार हैं. हरभजन को आज जिंबाब्वे दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम में चुना गया. उन्होंने चार साल के अंतराल के बाद वापसी की.
वनडे टीम में वापसी से उत्साहित हरभजन ने कहा, बेशक मैं आपको नहीं बता सकता कि फिर से उस नीली जर्सी को पहनने को लेकर मैं कितना खुश हूं. मैं क्रिकेट खेलने के अलावा और कुछ नहीं जानता. मैंने अपनी जिंदगी में केवल यही काम किया और मुझे खुशी है कि मैं फिर से भारत की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर सकता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




