ePaper

सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रियल स्टेट के कारोबारी ने दी थी रिश्वत : ललित मोदी

Updated at : 27 Jun 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रियल स्टेट के कारोबारी ने दी थी रिश्वत : ललित मोदी

नयी दिल्ली : आइपीएल के पूर्व विवादास्पद आयुक्त ललित मोदी ने आरोप लगाया है कि भारत के दो क्रिकेटरों सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के अलावा वेस्टइंडीज के एक क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को रियल एस्टेट के एक बडे़ कारोबारी ने रिश्वत दी थी. यह कारोबारी कथित तौर पर सट्टेबाज भी है. लंदन में रह रहे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आइपीएल के पूर्व विवादास्पद आयुक्त ललित मोदी ने आरोप लगाया है कि भारत के दो क्रिकेटरों सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा के अलावा वेस्टइंडीज के एक क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को रियल एस्टेट के एक बडे़ कारोबारी ने रिश्वत दी थी. यह कारोबारी कथित तौर पर सट्टेबाज भी है.

लंदन में रह रहे मोदी ने एक पत्र ट्वीट किया है और दावा किया है कि उन्होंने यह पत्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीइओ डेव रिचर्डसन को जून 2013 में लिखा और इसमें ऐसी सूचना साझा की गयी जो उन्हें उस वक्त मिली थी. मोदी ने कहा कि उन्होंने रिचर्डसन से कहा था कि अगर उन्हें सही लगता है तो वह यह सूचना आइसीसी की भ्रष्टाचार और सुरक्षा इकाई को भी दे सकते हैं. मोदी ने इसके बाद तीनों खिलाड़ियों के नाम का जिक्र किया जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि वह इस रियल एस्टेट कारोबारी के संपर्क में थे.

ललित मोदी ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों ने सूचित किया कि इस कारोबारी ने नकद और अन्य तरह से तीन खिलाड़ियों को भुगतान किया. उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि यह सही नहीं हो लेकिन अगर सच है तो इसका मतलब है कि कई और खिलाड़ी इससे जुडे़ हैं.

मोदी ने पत्र में लिखा है कि रैना को कारोबारी से वसंत विहार और नोयडा में फ्लैट मिले हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा को बांद्रा में फ्लैट मिला है. ड्वेन ब्रावो को कैश भुगतान किया गया है. मोदी के अनुसार तीनों खिलाड़ियों को 20-20 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गयी है. रैना और जडेजा को इतने का फ्लैट मिला जबकि ब्रावो ने कैश लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola