धौनी कहा, हमें तेज नहीं अच्छे गेंदबाज चाहिए

मीरपुर : भारतीय टीम भले ही तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में आज यहां बांग्लादेश को हराने में सफल रही लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि अब समय आ गया जबकि यह तय करना जरुरी है कि टीम को तेज गेंदबाज चाहिए या […]
मीरपुर : भारतीय टीम भले ही तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में आज यहां बांग्लादेश को हराने में सफल रही लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि अब समय आ गया जबकि यह तय करना जरुरी है कि टीम को तेज गेंदबाज चाहिए या अच्छे गेंदबाज.
भारत ने पहले दो मैच गंवाने के बाद आज तीसरा मैच 77 रन से जीता. धौनी ने मैच के बाद कहा, यह अच्छी जीत है लेकिन हमें य��� फैसला करने की जरुरत है कि हमें तेज गेंदबाज चाहिए या अच्छे गेंदबाज भले ही वे तेजी से गेंदबाजी नहीं कर पाते हों. हम तेज गेंदबाजों का बहुत अधिक पक्ष लेते आ रहे हैं जो कि अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं. वर्तमान श्रृंखला में बांग्लादेश के मध्यम गति के गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान ने भारतीय बल्लेबाजी पर कहर बरपाया. वह हालांकि 125 से 130 किमी की गति से गेंदबाजी करते हैं लेकिन उनकी कटर बल्लेबाजों के लिये घातक साबित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










