रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने किया टीम इंडिया को निराश

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला हारने के बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाये जा रहे हैं. जिस तरह से टीम के खिलाडियों ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया है ऐसा कहीं से नहीं लगता है कि यही वह विश्व विजयी टीम है जिसने 2011 में दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया था. […]
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला हारने के बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाये जा रहे हैं. जिस तरह से टीम के खिलाडियों ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया है ऐसा कहीं से नहीं लगता है कि यही वह विश्व विजयी टीम है जिसने 2011 में दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया था.
2015 में लगातार नौ जीत के साथ सेमिफाइनल तक पहुंचने वाली टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ अपने को बेबस समझ रही है. बांग्लादेशी गेंदबाज लगातार भारतीय बल्लेबाजों पर आक्रमण कर रहे हैं और टीम इंडिया के स्टार अपनी बेबसी का रोना रो रहे हैं.
आईपीएल में तरोताजा दिखने वाले खिलाड़ी मैदान पर निठाल दिखाई पड़ रहे हैं. खिलाडियों के बगल से गेंद चकमा देकर निकल जा रही है और खिलाड़ी हाथ मलते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया में कुछ खिलाडियों की उपयोगिता पर सवाल उठाये जा रहे हैं. लगातार खराब फॉर्म से जुझ रहे ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा को टीम में शामिल किया जाना सवालों के घेरे में है. वहीं आईपीएल में आग उगलती गेंद फेंकने वाले अक्षर पटेल की गेंद में जैसे पानी डाल दिया गया हो. अक्षर की गेंदों में वह पैनापन नजर नहीं आता है तो आईपीएल के दौरान देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




