जूनियर महिला हॉकी टीम से मिले महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 14 Jun 2015 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर महिला हॉकी टीम से मिले महेंद्र सिंह धौनी

नयी दिल्ली : भारतीय जूनियर महिला हाकी खिलाड़ी उस समय हैरान रह गई जब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास सत्र के दौरान उनसे वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मुलाकात की. बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला से पहले धौनी यहां निजी अभ्यास के लिये आये हैं जबकि जूनियर हाकी खिलाड़ी अभ्यास शिविर में भाग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जूनियर महिला हाकी खिलाड़ी उस समय हैरान रह गई जब मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास सत्र के दौरान उनसे वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मुलाकात की. बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला से पहले धौनी यहां निजी अभ्यास के लिये आये हैं जबकि जूनियर हाकी खिलाड़ी अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं.

भारत के 48 जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ी नीदरलैंड में 18 से 26 जुलाई तक होने वाले वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 महिला टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे हैं. हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा , भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर चल रहे अभ्यास शिविर के दौरान जूनियर महिला खिलाडियों से मुलाकात की जो नीदलैंड में होने वाले वोल्वो अंतरराष्ट्रीय अंडर 21 टूर्नामेंट और चीन में होने वाले सातवें जूनियर महिला एशिया कप की तैयारी कर रही हैं.

पिछले साल टेस्ट कप्तानी को अलविदा कहने वाले धौनी ने खिलाडियों के साथ कुछ समय बिताया. उन्होंने खिलाडियों से तैयारी के बारे में बात की और भावी चुनौतियों के लिये शुभकामनायें दी. धौनी हॉकी इंडिया लीग में रांची रेज टीम के सह मालिक भी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola