फीफा विश्व कप क्वालीफायर में कल भारत का सामना ओमान से

बेंगलूरु : भारतीय फुटबॉल टीम 2018 फीफा विश्व कप के एएफसी क्वाफिकेशन दूसरे दौर के पहले मुकाबले में कल यहां उंची रैंकिंग वाली ओमान से भिड़ेगी तो उसके लिये यह चुनौती काफी कठिन होगी. भारत ने इंग्लैंड के स्टीफन कोंस्टेंटाइन के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया है. मार्च में दो राउंड के पहले क्वालीफायर में […]
बेंगलूरु : भारतीय फुटबॉल टीम 2018 फीफा विश्व कप के एएफसी क्वाफिकेशन दूसरे दौर के पहले मुकाबले में कल यहां उंची रैंकिंग वाली ओमान से भिड़ेगी तो उसके लिये यह चुनौती काफी कठिन होगी. भारत ने इंग्लैंड के स्टीफन कोंस्टेंटाइन के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया है. मार्च में दो राउंड के पहले क्वालीफायर में उसने नेपाल को हराया लेकिन मुख्य कोच को पता है कि ओमान को हराने के लिये उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. विश्व रैंकिंग में ओमान (101) भारत से 40 पायदान उपर है.
कोच ने कहा कि भारतीय टीम की अगुवाई सुब्रत पाल नहीं बल्कि अर्नब मंडल करेंगे. भारतीय टीम इन मैचों के लिये कडी तैयारी कर रही है. पिछले शनिवार को कोंस्टेंटाइन ने यहां एएससी परिसर में भारतीय सेना द्वारा आयोजित बूट कैंप में टीम को भेजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




