गर्मी के कारण टीम इंडिया ने केवल एक घंटा किया अभ्यास, गेंदबाजों को दिया गया आराम

फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ कल बुधवार से प्रारंभ हो रहे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों ने खान साहब उस्मान अली स्टेडियम एक घंटा तक नेट में अभ्यास किया जबकि गेंदबाजों को इससे राहत दी गई. टीम प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने बताया परेशान करने वाली आर्द्रता के कारण कोचिंग […]
फतुल्लाह : बांग्लादेश के खिलाफ कल बुधवार से प्रारंभ हो रहे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों ने खान साहब उस्मान अली स्टेडियम एक घंटा तक नेट में अभ्यास किया जबकि गेंदबाजों को इससे राहत दी गई.
टीम प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने बताया परेशान करने वाली आर्द्रता के कारण कोचिंग दल के सदस्यों ने यह तय किया भीषण गर्मी में खिलाडियों को और अधिक तनाव नहीं देना चाहिए और इसीलिए अभ्यास सत्र को एक घंटा तक सीमित कर दिया गया. गेंदबाजों को आराम दिया गया क्योंकि कल अपनी भूमिका निभायेंगे. टीम की योजना और तैयारियों के बारे में समीक्षा करने के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग-अलग बैठक की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




