भारत की राह पर चला पाकिस्तान, बनायेगा सलाहकार समिति

कराची : बीसीसीआई के नक्शे कदम पर चलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी पूर्व दिग्गजों को लेकर नयी क्रिकेट समिति का गठन करना चाहता है. पीसीबी के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि बोर्ड के संचालकों की बैठक 13 जून को लाहौर में होनी है जिसमें पूर्व खिलाडियों को क्रिकेट समिति में रखने के प्रस्ताव […]
कराची : बीसीसीआई के नक्शे कदम पर चलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी पूर्व दिग्गजों को लेकर नयी क्रिकेट समिति का गठन करना चाहता है. पीसीबी के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि बोर्ड के संचालकों की बैठक 13 जून को लाहौर में होनी है जिसमें पूर्व खिलाडियों को क्रिकेट समिति में रखने के प्रस्ताव पर मंजूरी ली जायेगी.
सूत्र ने कहा, क्रिकेट समिति बोर्ड का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन अब तक गैर क्रिकेटर शकील शेख ही इसके अध्यक्ष हैं जो इस्लामाबाद क्रिकेट संघ के भी प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने प्रस्ताव रखा है कि क्रिकेट समिति का अध्यक्ष पूर्व कप्तान होना चाहिये और इसमें कुछ पूर्व खिलाड़ी शामिल होने चाहिये जो अभी बोर्ड के कर्मचारी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




