बांग्लादेश दौरे से पहले दो दिवसीय प्रशिक्षण में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंची टीम इंडिया

कोलकाता : भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम बांग्लादेश के संक्षिप्त दौरे से पहले ट्रेनिंग शिविर के लिए जब ईडन गार्डन्स में जुटेगी तो सभी की नजरें ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर टिकी होंगी जो दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. भारत के सबसे सफल आफ स्पिनर हरभजन ने अपना पिछला टेस्ट हैदराबाद में […]
कोलकाता : भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम बांग्लादेश के संक्षिप्त दौरे से पहले ट्रेनिंग शिविर के लिए जब ईडन गार्डन्स में जुटेगी तो सभी की नजरें ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर टिकी होंगी जो दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.
भारत के सबसे सफल आफ स्पिनर हरभजन ने अपना पिछला टेस्ट हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में खेला था. उन्हें 10 से 14 जून तक बांग्लादेश में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए रविंद्र जडेजा की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य समूहों में यहां पहुंचे.
हरभजन की वापसी और नियमित ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी में अब यह देखना रोचक होगा कि कोहली फतुल्लाह में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए दो आफ स्पिनर को उतारते हैं या नहीं. टेस्ट मैच के लिए किसी सीनियर को आराम नहीं दिया गया है. इस दौरे के लिए टीम निदेशक रवि शास्त्री को भी बरकरार रखा गया है.
मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप में यार्कशर की ओर से खेलने के बाद बांग्लादेश में अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होंगे. बंगाल क्रिकेट संघ के अधिकारी ने बताया कि फिटनेस और ट्रेनिंग शिविर शुरु में सुबह होना था लेकिन बाद में तेज गर्मी के कारण इसे साढे तीन बजे तक स्थगित कर दिया गया. उन्होंने कहा, क्रिकेटर अब सुबह टीम होटल में जिम और पूल सत्र में हिस्सा लेंगे.
इसके अलावा कल यहां बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के आवास में पहली बार नव नियुक्त क्रिकेट सलाहकार समिति की बैठक का कार्यक्रम है. इस समिति में तीन पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




