आईसीसी को मिला अध्यक्ष पद के लिए जहीर अब्बास का नामांकन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज इसकी पुष्टि की कि उसे अध्यक्ष पद के लिये पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का नामांकन मिला है. आईसीसी ने कहा कि उनका नाम आईसीसी की नामांकन समिति को भेजा जायेगा. आईसीसी ने एक बयान में कहा , अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आज इसकी पुष्टि करती है कि […]
दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज इसकी पुष्टि की कि उसे अध्यक्ष पद के लिये पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास का नामांकन मिला है. आईसीसी ने कहा कि उनका नाम आईसीसी की नामांकन समिति को भेजा जायेगा.
आईसीसी ने एक बयान में कहा , अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आज इसकी पुष्टि करती है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कल पूर्व टेस्ट कप्तान जहीर अब्बास को आईसीसी अध्यक्ष पद के लिये नामांकित किया. इसमें कहा गया , उनका नामांकन आईसीसी नामांकन समिति को भेजा जायेगा. इसके बाद वह मंजूरी के लिये आईसीसी बोर्ड के पास जायेगा और बारबाडोस में 21 से 26 जून तक होने वाली सालाना कांफ्रेंस में मंजूरी के लिये रखा जायेगा.
जहीर ने कहा , मैं इस प्रतिष्ठित पद के लिये नामांकन से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यदि मुझे अध्यक्ष बनाया जाता है तो इस महान खेल के दूत के तौर पर आईसीसी का प्रतिनिधित्व करके मुझे खुशी होगी. अब्बास ने 1969 से 1985 के बीच 78 टेस्ट और 62 वनडे खेलकर क्रमश: 5062 और 2572 रन बनाये. उन्होंने 1975, 1979 और 1983 विश्व कप भी खेला और 14 टेस्ट तथा 13 वनडे में पाकिस्तान के कप्तान रहे. वह 1983 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में आईसीसी मैच रैफरी भी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




