मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे महेंद्र सिंह धौनी
Updated at : 04 Jun 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची. एसडीओ अमित कुमार बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से उनके आवास पर मिले. वो शाम करीब 4.30 बजे पहुंचे. इस दौरान एसडीओ ने पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित की जा रही तैयारियों के बारे में बताया. पहाड़ी मंदिर में अब तक क्या-क्या होना है इस बारे में विस्तार […]
विज्ञापन
रांची. एसडीओ अमित कुमार बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से उनके आवास पर मिले. वो शाम करीब 4.30 बजे पहुंचे. इस दौरान एसडीओ ने पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित की जा रही तैयारियों के बारे में बताया. पहाड़ी मंदिर में अब तक क्या-क्या होना है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी.
एक घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई. धौनी ने एसडीओ की बातों को सुना. उन्होंने पहाड़ी मंदिर से संबंधित कई जानकारी ली. उन्होंने कहा कि झंडोत्ताेलन का विश्व रिकार्ड हुआ, तो वह शिरकत करेंगे. पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए की जा रही तैयारियों की सराहना भी की. उन्होंने पहाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार में हरसंभव सहायता का आश्वासन एसडीओ अमित कुमार को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




