महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म फंसी, देखें वीडियो
Updated at : 03 Jun 2015 11:24 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म महेंद्र सिंह धौनी ए अनटोल्ड स्टोरी, अभी रिलीज नहीं होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्तीय कारणों से यह फिल्म फंस गयी है. महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर उनके फैंस तो काफी उत्सुक […]
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म महेंद्र सिंह धौनी ए अनटोल्ड स्टोरी, अभी रिलीज नहीं होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्तीय कारणों से यह फिल्म फंस गयी है. महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर उनके फैंस तो काफी उत्सुक हैं, लेकिन इसे देखने के लिए अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा.
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने फिल्म के लिए जरूरी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ की मांग की है. टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धौनी के रिटायरमेंट और उनकी बेटी के जन्म के बाद इसे भी फिल्म में शामिल करने के कारण फिल्म निर्माण में और देरी हो रही है.
महेंद्र सिंह धौनी खुद इस फिल्म के सहनिर्माता है. सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में धौनी का किरदार निभा रहे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




