महेंद्र सिंह धौनी ने बनवाया बेटी ZIVA का पासपोर्ट
Updated at : 02 Jun 2015 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार को बेटी जीवा का पासपोर्ट बनवाया. उन्होंने इसके लिए पूर्व में ही ऑनलाइन आवेदन किया था. पासपोर्ट बनवाने के लिए धौनी अपनी पत्नी के साथ रातू रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सनातन के कार्यालय में गये. इस दौरान उन्होंने […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सोमवार को बेटी जीवा का पासपोर्ट बनवाया. उन्होंने इसके लिए पूर्व में ही ऑनलाइन आवेदन किया था. पासपोर्ट बनवाने के लिए धौनी अपनी पत्नी के साथ रातू रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे. क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सनातन के कार्यालय में गये. इस दौरान उन्होंने अपना और अपनी पत्नी साक्षी के पासपोर्ट के नवीनीकरण का आवेदन भी जमा किया.
पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि साक्षी के पासपोर्ट में महेंद्र सिंह धौनी का नाम अंकित नहीं था. साक्षी का पासपोर्ट भी निर्गत कर दिया गया.धौनी करीब डेढ़ घंटे तक पासपोर्ट कार्यालय में रुके. इस दौरान पासपोर्ट कार्यालय के कर्मियों ने धौनी के साथ फोटो खिंचवायी. पासपोर्ट बन जाने से 10 जून से शुरू होनेवाले बांग्लादेश टूर पर जीवा का भी पापा महेंद्र सिंह धौनी के साथ बांग्लादेश जाने का रास्ता साफ हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




