ePaper

दूसरा ODI : रजा, चिभाभा ने जिम्बाब्वे को 268 रन तक पहुंचाया

Updated at : 29 May 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरा ODI : रजा, चिभाभा ने जिम्बाब्वे को 268 रन तक पहुंचाया

लाहौर : सिकंदर रजा के नाबाद शतक और चामू चिभाभा की 99 रन की पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज सात विकेट पर 268 रन बनाये. पाकिस्तानी मूल के रजा ने 84 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 […]

विज्ञापन

लाहौर : सिकंदर रजा के नाबाद शतक और चामू चिभाभा की 99 रन की पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज सात विकेट पर 268 रन बनाये. पाकिस्तानी मूल के रजा ने 84 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाये जबकि चिभाभा ने 100 गेंद में 99 रन बनाये. इसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. रजा ने बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आखिरी छह ओवर में 59 रन निकाले.

इससे पहले चिभाभा किसी वनडे मैच में 99 रन पर आउट होने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बन गए. उनसे पहले मैल्कम वालेर, एलिस्टेयर कैंपबेल और एंडी फ्लावर ने भी 99 रन बनाये लेकिन वे नाबाद रहे थे. चिभाभा और वुसी सिबांडा (13) ने जिम्बाब्वे को धीमी लेकिन मजबूत शुरुआत दी और 83 रन जोडे. एल्टन चिगुंबुरा की जगह कप्तानी कर रहे हैमिल्टन मसाकाजा 18 रन बनाकर विवादित पगबाधा फैसले का शिकार हुए. लेग स्पिनर यासिर शाह ने मसाकाजा और सीन विलियम्स को आउट किया.

इसके बाद चिभाभा और रजा ने पारी को संभाला. चिभाभा को स्पिनर शोएब मलिक ने पवेलियन भेजा. इससे पहले पाकिस्तान ने पहला वनडे 41 रन से जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं जिम्बाब्वे ने चार बदलाव किये. नियमित कप्तान एल्टन चिगुंबुरा धीमी ओवरगति के कारण दो मैचों के लिये निलंबित हैं जबकि बल्लेबाज क्रेग इरविन हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हें. स्पिनर प्रोस्पर उत्सेया और तेज गेंदबाज क्रिस एमपोफू भी टीम से बाहर हैं. उनकी जगह चामू चिभाभा, चार्ल्स कोवेंटरी, ग्रीम क्रेमर और तवांडा मूपरीवा को शामिल किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola