साक्षी धौनी ने गले पर बनवाया माही का टैटू
Updated at : 27 May 2015 1:15 PM (IST)
विज्ञापन

जब महेंद्र सिंह धौनी अविवाहित थे, तो लड़कियां उनकी दीवानी थीं, अब जबकि वे शादी कर चुके हैं उनका क्रेज खत्म नहीं हुआ है. लड़कियों की बात तो दीगर है, उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी भी उनकी दीवानी हैं. अपने पति महेंद्र सिंह धौनी के प्रेम में साक्षी इस कदर दीवानी हैं कि उन्होंने अपने […]
विज्ञापन
जब महेंद्र सिंह धौनी अविवाहित थे, तो लड़कियां उनकी दीवानी थीं, अब जबकि वे शादी कर चुके हैं उनका क्रेज खत्म नहीं हुआ है. लड़कियों की बात तो दीगर है, उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी भी उनकी दीवानी हैं. अपने पति महेंद्र सिंह धौनी के प्रेम में साक्षी इस कदर दीवानी हैं कि उन्होंने अपने गले पर उनके निक नेम माही का टैटू भी बनवा लिया है.
हालांकि उन्होंने यह टैटू कुछ साल पहले ही बनवाया है, लेकिन इस बार आईपीएल के सीजन आठ में भी उसकी चर्चा हुई है. साक्षी चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में उपस्थित रहती हैं और टीम को चियरअप करती हैं. टीम के प्रदर्शन का असर उनके चेहरे पर भी साफ नजर आता है. अगर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही हो, तो साक्षी सिंह धौनी का चेहरा खिला रहता है और अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही, तो भी साक्षी के चेहरे पर निराशा के भाव आ ही जाते हैं.
साक्षी सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी टीम और अपने पति का साथ देती नजर आती हैं.इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जब चेन्नई सुपर किंग्स हार गयी, तो साक्षी बेहद निराश थीं, मैच के प्रति साक्षी की दीवानगी इस कदर है कि वह अपनी छोटी से बच्ची जिवा को भी स्टेडियम में लेकर आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




