मैंने सफलता से ज्यादा असफलता देखी है : शिखर धवन

नयी दिल्ली : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि अपरिहार्य विफलता से निपटने की उनकी क्षमता से उन्हें पांच साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान काफी मदद मिली. धवन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, अब मुझे सफल क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता है लेकिन तथ्य यह है कि […]
नयी दिल्ली : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि अपरिहार्य विफलता से निपटने की उनकी क्षमता से उन्हें पांच साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान काफी मदद मिली. धवन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, अब मुझे सफल क्रिकेटर के तौर पर देखा जाता है लेकिन तथ्य यह है कि मैंने सफलता की तुलना में विफलता अधिक देखी.
आपको मुश्किल समय से गुजरना पडता है और मेरे लिए भी इससे कुछ अलग नहीं था. मैं लगभग 60 (वनडे) मैच खेले और सिर्फ आठ शतक लगाए. काफी खिलाड़ी अपनी फार्म को लेकर चिंतित होते हैं लेकिन मेरे लिए यह धैर्य रखना और अपना काम करते रहना है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगातार क्रिकेट खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा. आईपीएल खत्म होने के बाद अब टीम को अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




