ePaper

सौरव गांगुली को कोच बनाये जाने पर फैसला अभी नहीं : अनुराग ठाकुर

Updated at : 25 May 2015 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
सौरव गांगुली को कोच बनाये जाने पर फैसला अभी नहीं : अनुराग ठाकुर

कोलकाता : बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि सौरव गांगुली के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में जुड़ने के मुद्दे पर बोर्ड को अभी फैसला करना है.कयास लगाये जा रहे हैं कि गांगुली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सलाहकार पैनल के अध्यक्ष, हाई परफोरमेंस मैनेजर, टीम निदेशक या मुख्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि सौरव गांगुली के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में जुड़ने के मुद्दे पर बोर्ड को अभी फैसला करना है.कयास लगाये जा रहे हैं कि गांगुली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सलाहकार पैनल के अध्यक्ष, हाई परफोरमेंस मैनेजर, टीम निदेशक या मुख्य कोच कुछ भी बनाये जा सकते हैं.

ठाकुर ने यहां आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, सौरव ने भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है. वह महान क्रिकेटर है. इंतजार करना सही रहेगा और जो भी फैसला किया जायेगा वह भारतीय क्रिकेट के हित में होगा. सौरव और कोच की भूमिका को लेकर मीडिया में काफी अटकलबाजी लग रही है. इस पर फैसला करने के लिए हमें कुछ समय दीजिए. ठाकुर को अभी बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से उनके आवास पर मिलना है. उन्होंने कहा कि सहयोगी स्टाफ की घोषणा जल्द की जायेगी.

बीसीसीआई सचिव ने कहा, हमने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का चयन कर लिया है और जहां तक कोच और सहयोगी स्टाफ की बात है तो हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. ठाकुर ने कहा, आज मैं यहां हूं और अध्यक्ष से बात करूंगा इसलिए हम जल्द ही घोषणा करेंगे. डालमिया से बैठक के बाद बांग्लादेश श्रृंखला के संबंध में हम कुछ फैसले करेंगे. जब हम फैसला कर लेंगे तब औपचारिक घोषणा की जायेगी.

भारत – पाकिस्तान श्रृंखला की बहाली के बारे में ठाकुर ने कहा कि कई मुद्दों को निबटाया जाना बाकी है और आपसी सहमति के बाद ही दौरा होगा.उन्होंने कहा, पीसीबी प्रमुख ने डालमिया और फिर मुझसे मुलाकात की थी. उन्होंने कुछ मसले उठाये थे. कई चीजें हैं जिन पर गौर किया जाना है. कुछ मुद्दों पर समझौता हो जाने के बाद हम औपचारिक घोषणा कर देंगे. सचिन तेंदुलकर को सलाहकार समिति में लेने संबंधी रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा, हम सलाहकार बोर्ड के लिए कई क्रिकेटरों से बात कर रहे हैं.

हम कोई फैसला करने से पहले इंतजार कर रहे हैं. बाद में एक औपचारिक समिति गठित कर दी जायेगी. उन्होंने इस अवसर पर मौजूद आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला की भी आईपीएल आठ के बिना विवादों के समापन के लिए तारीफ की.

ठाकुर ने कहा, आईपीएल सत्र कल रात समाप्त हो गया. आईपीएल आठ बहुत सफल रहा. सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तरफ से प्रयास किये और चेयरमैन ने दिन रात काम किया. शुक्ला के सक्षम नेतृत्व में यह विवाद मुक्त टूर्नामेंट रहा. उन्होंने हल्के फुल्के मूड में कहा कि शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती जय और वीरु ( बॉलीवुड की फिल्म शोले के किरदार ) जैसी है.

कुछ मैचों पर निगरानी रखे जाने की रिपोर्टों के बारे में उन्होंने कहा, ह्यह्यकई तरह की अफवाहें हैं. केवल एक खिलाडी से संपर्क किये जाने की रिपोर्ट है और वह खिलाड़ी भी तुरंत ही एसीयू के पास चला गया. जहां उसने रिपोर्ट की. यहां बीसीसीआई की शिक्षा काम रही है. आईपीएल के मैचों की शुरुआत चार बजे से नहीं करने के सुझाव दिये जा रहे हैं और शुक्ला ने कहा कि इस पर अभी बातचीत चल रही है.

उन्होंने कहा, अभी हमने चार बजे के मैच भी बरकरार रखे हैं. संचालन परिषद में कुछ सुझाव आये थे और हम उन पर विचार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाडियों पर भी चर्चा हुई. फैसला करने के बाद हम सूचित कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola