पाक-जिंबाब्वे मैच का आनंद उठायेंगे नवाज शरीफ

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ को पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच कल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मैच को देखने के लिये आमंत्रित किया है. पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने आज पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को होने […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ को पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच कल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मैच को देखने के लिये आमंत्रित किया है.
पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने आज पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाले मैच में कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी. यह पिछले छह साल में टेस्ट खेलने वाले किसी देश के खिलाफ पाकिस्तान में होने वाला पहला मैच होगा.
उन्होंने कहा, हमने प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख को न्यौता दिया है क्योंकि इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी उपस्थिति से पाकिस्तान क्रिकेट को बढावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




