पहले क्वालीफायर में कल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला

Updated at : 18 May 2015 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
पहले क्वालीफायर में कल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में कल पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. लेकिन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम की कमी महसूस होगी. इस मैच का विजता 24 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर लेगा. वहीं हारने […]

विज्ञापन

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग में कल पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. लेकिन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आक्रामक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम की कमी महसूस होगी. इस मैच का विजता 24 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर लेगा. वहीं हारने वाली टीम को 20 मई को राजस्थान रायल्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच पुणे में होने वाले मैच के विजेता से 22 मई को एलिमिनेटर खेलकर फाइनल में जगह बनाने का मौका मिलेगा. दो बार की चैंपियन चेन्नई को नयी सलामी जोड़ी तलाशनी होगी चूंकि मैकुलम 21 मई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए स्वदेश रवाना हो चुके हैं.

न्यूजीलैंड को विश्व कप फाइनल तक ले जाने वाले मैकुलम अभी तक वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ के साथ पारी की शुरुआत करते रहे हैं. मैकुलम ने 436 और स्मिथ ने 325 रन जोड़े हैं.आस्ट्रेलिया के माइकल हस्सी ने मोहाली में मैकुलम के साथ पारी का आगाज किया था. दोनों के नाकाम रहने के बावजूद चेन्नई ने एकतरफा मुकाबला जीता था.
हस्सी अब स्मिथ के साथ पारी का आगाज करेंगे और उन्हें मुंबई के तेज गेंदबाजों लसिथ मलिंगा और मिशेल मैक्लीनागन को खेलना होगा. मुंबई के लिए आईपीएल के इस सत्र की खोज रहे मैक्लीनागन और अनुभवी मलिंगा अब तक क्रमश: 14 और 19 विकेट ले चुके हैं. स्पिनर हरभजन सिंह और जगदीशा सुचित ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की है.

हस्सी इस सत्र में अभी तक सिर्फ छह गेंद खेल पाये हैं लिहाजा रन बनाने का दबाव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर होगा. दूसरी ओर मुंबई ने खराब शुरुआत से उबरते हुए फार्म हासिल कर लिया है. सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और लैंडल सिमंस शानदार फार्म में हैं. उनके बाद कप्तान रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे.

ऐसे में उन्हें रोकना चेन्नई के तेज गेंदबाजों आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, स्पिनर आर अश्विन , रविंद्र जडेजा और पवन नेगी के लिए बड़ी चुनौती होगा.मुंबई पिछले आठ में से सात मैच जीत चुकी है और एकमात्र हार उसे आरसीबी के खिलाफ मिली जिसमें एबी डिविलियर्स ने 59 गेंद में नाबाद 133 रन बनाये थे. दूसरी ओर चेन्नई ने पिछले सात में से चार मैच गंवाये हैं. दोनों टीमें एक दूसरे से 20 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ने 10 . 10 जीते हैं.

टीमें :चेन्नई सुपर किंग्स : एम एस धौनी ( कप्तान ), आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, फ्रांकोइस डु प्लेसिस, ईश्वर पांडे, मैट हेनरी, मिथुन मन्हास, मोहित शर्मा, पवन नेगी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, सैमुअल बद्री, सुरेश रैना, रोनित मोरे, माइकल हसी, राहुल शर्मा, काइल एबोट, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एंड्रयू टाये और एकलव्य द्विवेदी.

मुंबई इंडियंस
: रोहित शर्मा (कप्तान ), अंबाती रायुडू, अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमरा, मर्चेट डि लांगे, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लैंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैकक्लीनागन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखरे, नितिश राणा, सिद्धेश लाड, हार्दिक पंड्या, जगदीशा सुचित, उन्मुक्त चंद, बेन हिलफेनहास, कोलिन मुनरो और आर विनय कुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola