पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलना खतरे से खाली नहीं : FICA

मेलबर्न : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स संघों के महासंघ (फिका) ने कहा है कि पाकिस्तान का दौरा करने वाली विदेशी टीमों को अब भी अस्वीकार्य जोखिम का सामना करना होगा. फिका ने उस समय यह बयान दिया है जब जिंबाब्वे पाकिस्तान का दौरा करने की तैयारी कर रहा है जो छह साल पहले श्रीलंकाई टीम पर आतंकी […]
मेलबर्न : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स संघों के महासंघ (फिका) ने कहा है कि पाकिस्तान का दौरा करने वाली विदेशी टीमों को अब भी अस्वीकार्य जोखिम का सामना करना होगा. फिका ने उस समय यह बयान दिया है जब जिंबाब्वे पाकिस्तान का दौरा करने की तैयारी कर रहा है जो छह साल पहले श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद आईसीसी के किसी पूर्ण सदस्य का देश का पहला दौरा होगा.
क्या यह दौरा होना चाहिए. उन्होंने कहा, फिका के सुरक्षा सलाहकारों से हमें जो जोखिम आकलन रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय दौरा अस्वीकार्य जोखिम बना हुआ है और फिलहाल टीमों को वहां नहीं जाने की सलाह दी जाती है.श्रीलंका टीम के काफिले पर हुए हमले में छह पुलिस अधिकारी और वैन का ड्राइवर मारा गया था. लाहौर में टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम जा रहे श्रीलंका के कई खिलाड़ी भी घायल हुए थे.जिंबाब्वे को जो दो टी20 और तीन वनडे खेलने हैं वे सभी लाहौर में ही होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




