ePaper

किंग्स इलेवन पंजाब को झटका, दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नहीं खेल पायेंगे शान मार्श और जार्ज बेली

Updated at : 30 Apr 2015 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब को झटका, दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नहीं खेल पायेंगे शान मार्श और जार्ज बेली

नयी दिल्ली : शीर्ष खिलाड़ियों की खराब फार्म से जूझ रहे किंग्स इलेवन पंजाब को अब चोटों के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है और टीम के कोच संजय बांगड के अनुसार कप्तान जार्ज बेली और शान मार्श का कल दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है. बांगड ने पत्रकारों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शीर्ष खिलाड़ियों की खराब फार्म से जूझ रहे किंग्स इलेवन पंजाब को अब चोटों के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है और टीम के कोच संजय बांगड के अनुसार कप्तान जार्ज बेली और शान मार्श का कल दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है.

बांगड ने पत्रकारों से कहा कि आज अभ्यास के दौरान मार्श के टखने और बेली के कंधे पर चोट लग गयी है. उन्होंने कहा, हमारी टीम में चोट को लेकर कुछ समस्या है इसलिए टीम संयोजन पर फैसला कल ही हो सकता है. यदि ये दोनों खिलाड़ी फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर ग्लेन मैक्सवेल और वीरेंद्र सहवाग का अंतिम एकादश में जगह बनाना तय है. मैक्सवेल पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे जबकि सहवाग को पिछले मैच में बाहर कर दिया गया था.

बांगड से पूछा गया कि सहवाग जैसे खिलाड़ी को बाहर करना कितना मुश्किल है तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इन फैसलों को अच्छी तरह से समझते हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती है.उन्होंने कहा, प्रारूप इस तरह का है कि कई बार बड़े खिलाड़ी नहीं खेल पाते हैं. मुझे आपको नाम बताने की जरूरत नहीं है लेकिन अन्य टीमों में कई बड़े खिलाड़ी अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहे हैं. मुझे लगता है कि खिलाड़ी इसे समझते हैं.

आखिरकार यह टी20 क्रिकेट है. पंजाब पिछली बार उप विजेता रहा था लेकिन इस बार वह सात मैचों में केवल दो जीत से अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है. बांगड को हालांकि आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.उन्होंने कहा, एक जीत टीम को प्रेरित कर सकती है. अच्छी लय भी भूमिका निभाती है. मुकाबला कड़ा है और अभी प्रतिस्पर्द्धा बराबरी की है. अभी- सभी आठ टीमों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है.

बांगड का पिछले साल पंजाब के साथ सफल कार्यकाल रहा था और ऑस्ट्रेलियाई दौरे में वह भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रहे थे.उनसे कोच के रूप में उनके रवैये में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, परिणाम से पता चलता है कि कोच कैसा है. हम बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. संवाद और रणनीति में बहुत बदलाव नहीं किया गया है. टीम अभी केवल बुरे दौर से गुजर रही है.

पंजाब के कोच ने कहा कि टी के लिए यह सबसे बड़ा झटका है कि उसके बल्लेबाज नहीं चल पा रहे हैं. उन्होंने कहा, यदि आपको अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो मुश्किलें बढ़ जाती है. यदि आपका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी योगदान नहीं दे पाता है तो इसका टीम पर प्रभाव पड़ता है. बांगड ने कहा कि मैच के परिणाम में परिस्थितियां भी अहम भूमिका निभाती हैं. उन्होंने संकेत दिये कि कल के मैच में उन स्पिनरों को उतारा जा सकता है जिन्हें अब तक नहीं आजमाया गया है.

उन्होंनेकहा, हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं. अक्षर पटेल अच्छा कर रहा है. पुणे और मोहाली में काफी घास थी और इस अन्य खिलाड़ियों ( तेज गेंदबाजों ) को मौका दिया गया.हमारे पास अच्छा संयोजन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola