अनुराग ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है आईसीसी: करण गिलहोत्रा

नयी दिल्ली : करण गिल्होत्रा ने आज आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद उनका इस्तेमाल कर अनुराग ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. आईसीसी ने गिल्होत्रा का हवाला देकर ही बीसीसीआई के सचिव ठाकुर को संदिग्ध सटोरियों से दूर रहने की सलाह दी थी. आईसीसी ने रविवार को ठाकुर को यह […]
नयी दिल्ली : करण गिल्होत्रा ने आज आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद उनका इस्तेमाल कर अनुराग ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. आईसीसी ने गिल्होत्रा का हवाला देकर ही बीसीसीआई के सचिव ठाकुर को संदिग्ध सटोरियों से दूर रहने की सलाह दी थी.
आईसीसी ने रविवार को ठाकुर को यह सलाह दी थी. ठाकुर चंडीगढ में इस व्यापारी के साथ एक तस्वीर में दिखायी दिए थे. गिल्होत्रा ने एनडीटीवी से कहा, मीडिया आईसीसी से क्यों नहीं पूछती कि अगर उन्होंने मुझे निगरानी सूची में रखा था तो उनके पास साफ तौर पर साझा करने के लिए कुछ होगा तो वे क्यों उसे साझा नहीं कर रहे. केवल इसलिए कि वे ठाकुर की छवि खराब करना चाहते हैं और अपने खुद के कारणों से इसके लिए मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कारण वह ही जानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










