ePaper

महेंद्र सिंह धौनी ने की आशीष नेहरा की तारीफ, कहा, वह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है

Updated at : 26 Apr 2015 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी ने की आशीष नेहरा की तारीफ, कहा, वह बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां किंग्स इलेवन पंजाब पर 97 रन की जीत को अपनी टीम की सबसे आसान जीत करार दिया और कहा कि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का अनुभव उसके काफी काम आ रहा है. धोनी ने मैच के बाद कहा कि,’ मुझे लगता है कि यह […]

विज्ञापन

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां किंग्स इलेवन पंजाब पर 97 रन की जीत को अपनी टीम की सबसे आसान जीत करार दिया और कहा कि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का अनुभव उसके काफी काम आ रहा है.

धोनी ने मैच के बाद कहा कि,’ मुझे लगता है कि यह आईपीएल में अब तक कि हमारी सबसे आसान जीत है. स्पिनरों को पिच से मदद मिल रही थी और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाया.’ चेन्नई सुपरकिंग्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन मैकुलम की जीवनदान के बाद खेली गयी 66 रन की पारी और धोनी के नाबाद 41 रन की मदद की से तीन विकेट पर 192 रन बनाये और इसके बाद किंग्स इलेवन को नौ विकेट पर 95 रन पर रोक दिया.

अपना 100वां मैच खेल रहे रविंद्र जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि आर अश्विन और ने दो . दो विकेट हासिल किये. धोनी ने अपने गेंदबाजों विशेषकर नेहरा की तारीफ की जिन्होंने फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी.उन्होंने कहा, ‘ नेहरा बेहतरीन गेंदबाजी कर रहा है. उनका अनुभव वास्तव में मायने रखता है. वह हर समय बल्लेबाजों पर हावी होकर गेंदबाजी कर रहे हैं. यदि वह गेंद को स्विंग नहीं करा पा रहा हो तो कोण का उपयोग करता है.’

उन्होंने कहा, ‘ मोहित भी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है जबकि ईश्वर (पांडे) ने हमें शुरु में सफलता दिलायी. जो महत्वपूर्ण है. वे बेपरवाह लेकिन नपी तुली क्रिकेट खेल रहे है. ड्वेन स्मिथ भी खराब शाट नहीं खेलता और इसलिए वे अन्य सलामी बल्लेबाजों की तुलना में अधिक सफल हैं.’

किंग्स इलेवन के कप्तान जार्ज बेली ने माना ने चेन्नई की टीम ने उन्हें तीनों विभागों में चारों खाने चित किया. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यदि टीम को वापसी करनी है तो सीनियर खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

बेली ने कहा, ‘ सीएसके को पूरा श्रेय जाता है. उसने हमें तीनों विभाग में चित किया. हमने खुद के लिये चीजें बहुत मुश्किल कर दी थी. हमने कैच टपकाये. हम लय हासिल करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ हमें बुरी यादों को पीछे छोडकर आगे बढने की जरुरत है. यह कुछ लय हासिल करने और आत्मविश्वास जगाने से जुडा है. सीनियर खिलाडियों को अब हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हमें अब बेहतर परिणाम हासिल करने ही होंगे.’

मैन आफ द मैच मैकुलम ने कहा, यह अच्छी जीत है. उनकी टीम खतरनाक थी. यह टीम प्रयास से मिली जीत है. शुरु में भाग्य हमारे साथ था. विकेट बाद में धीमा हो गया और स्पिनरों ने इसका फायदा उठाया. स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola